बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: बिजनौर। खेत की रखवाली करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।घटना का विवरण मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली के गंज दारानगर के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिंकू (30) पुत्र विजय, निवासी गंज दारानगर, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर के रूप में हुई है। परिजनो के मुताबिक टिंकू सोमवार रात करीब 10 बजे अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। मंगलवार सुबह वह खेत में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक...