बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: लगातार हो रही झमाझम बारिश से खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में गन्ने के खेतों में रह रहे गुलदारों के बाहर खुले में आने का खतरा है। ऐसे में गुलदार के हमले का खतरा बढ़ सकता है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण वन विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। अकेले खेतों पर न जाए। जिले में गुलदार का आतंक चरम पर है। गन्ने के खेतों में गुलदार अपना आवास बनाकर रह रहे हैं। वहीं शिकार कर रहे है और गन्ने के खेत में ही जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। जिल में 500 से अधिक गुलदार ग्रामीणों की मौत बनकर घूम रहे हैं। 36घंटे से अधिक समय बारिश को हो रहा है। लगातार बारिश हो रही है। खेत खलिहान जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में गुलदार खेतों से बाहर आकर खुले में आ सकते हैं। अगर गुलदार बाहर आए तो हमले का खतरा बढ़ जाएगा। किसी भी समय गुलदार हम...