बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: 15 दिन पूर्व ग्राम खेडीजट में लगे पिंजरे में गुलदार फ़स गया। गुलदार देखने को मौके पर भीड़ जमा हो गयी। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को रेस्क्यू कर धामपुर रेंज में ले गये। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गुलदार ने हमला कर गोवंश को किया घायल गुलदार का हमला ग्राम खेडीजट में 15 दिन पूर्व एक गोवंश पर गुलदार ने हमला किया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने विवेक कुमार के खेत में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार की प्रातः को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पिंजरे से गुलदार के गुर्राने की आवाज आई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की ओर से वन दरोगा राकेश कुमार एवं राणा प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को रेस्क्यू करते हुए उसे वन रेंज धामपुर ले गये। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने ...