बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: धामपुर। प्रसूता की मौत के बाद हुई स्वास्थ्य विभाग की जांच में साईं अस्पताल के संचालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि अस्पताल का संचालक डॉक्टर का असिस्टेंट था और बिना किसी वैध डिग्री व लाइसेंस के दूसरे चिकित्सक की डिग्री के सहारे अस्पताल चला रहा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक कुलदीप कुमार के खिलाफ धामपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी नितिन कुमार की पत्नी आरती (26) को 27 जून को प्रसव के लिए धामपुर के कालागढ़ मार्ग स्थित साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक अस्पताल संचालक कुलदीप कुमार लंबे समय तक धामपुर के एक अस्पताल में चिकित्सक के असिस्टेंट के रूप में कार्य कर...