Bijnor News: खुलासा: गला दबाकर की अनिल सोती की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित सोतियों के बाग में करोड़ों की संपत्ति के मालिक 80 वर्षीय अनिल कुमार सोती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि नौकर सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जमीन विवाद के एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। जमीन की देखभाल करने वाले मोहसिन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग अनिल सोती पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के दोनों मोबाइल फोन उनके बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि उनकी लाइसेंसी चिड़ीमार बंदूक तख्त पर रखी मिली। पुलिस इन सभी तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाकर घटनास्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.