बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: खो नदी के भारी कटान से हरगनपुर-नयागांव-हरेवली मार्ग पर खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी की धारा मार्ग पर स्थित पुल को छोड़कर पश्चिम दिशा में करीब सौ मीटर चौड़ाई में कटान करते हुए सड़क की ओर बढ़ रही है। इससे मार्ग के नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। मार्ग कटने से 50 से अधिक गांवों के प्रभावित होंगे। ग्रामीणों के मुताबिक खो नदी मैदानी क्षेत्र में ग्राम लालवाला से आगे बढ़कर राजस्व ग्राम बरमपुर, सद्दीकपुर और जोगी जलालपुर के समीप से गुजरती है। वर्तमान में नदी अपनी नियमित धारा छोड़कर ग्राम सद्दीकपुर और अन्य क्षेत्रों में भारी कटान कर रही है। इससे सैकड़ों बीघा खड़ी फसल और कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हरगनपुर-नयागांव-हरेवली मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है। करीब चार साल पहले पूर्व मार्ग ब...