Bijnor News: खड़े कैंटर में घुसी बाइक, रामपुर के व्यक्ति की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: एनएच-74 पर खो बैराज पुल के पास गुरूवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सीएचसी धामपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर खो बैराज पुल के पास हाईवे किनारे एक आयशर कैंटर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई।हादसे में बाइक चालक गुरूचरण (56) पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम जवाई कादिम, जनपद रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी धामपुर भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.