बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला की छात्राओं ने क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सुहानी, सोनी, सनम, अल्फिशनाज, अनन्या, प्रीति, वंशिका और रविंदर कौर सहित अन्य छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को पांच अक्तूबर को होने वाली जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: गावां की बेटी का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन

हिंदी हि...