बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: द हेज़लमून स्कूल में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों के गरिमामय आगमन पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मौसम भारती चौहान, प्रांत मंत्री ललित, ब्लॉक मंत्री अमित देशवाल ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह तथा जिला मंत्री चंचल ढाका का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने डॉ. मौसम भारती चौहान एवं ललित को सम्मानित किया। डॉ. मौसम भारती चौहान और प्रांत मंत्री ललित ने विद्यार्थियों को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा की विस्तृत जानकारी द...