बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: धामपुर-नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो सीनियर सिटीजन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार धामपुर के साकेत विहार कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह(68) पुत्र छोटे सिंह और महावीर सिंह(67) पुत्र हरस्वरूप बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से पुरैनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकालने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दोस्ती: जीते जी साथ रहे, मौत भी आई एक साथ हादसे का विवरण बैंक से निकलकर जैसे ही वे सड़क पार कर अपनी लेन में पहुंचे, तभी धामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ...