बिजनौर, जुलाई 6 -- Bijnor News: करीब दो माह पूर्व झालू रोड स्थित चक्कर चौराहे के पास शुगर मिल की गर्म राख में झुलसे पांच मासूम बच्चों में से एक और बच्चे रिहान (13) पुत्र इमरान की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पूर्व 24 जून को इसी हादसे में गंभीर रूप से झुलसे शाद (13) पुत्र दिलशाद की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। झुलसे दूसरे बच्चे की मौत की खबर से मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

घटना की जानकारी एक मई को मोहल्ला लड़ापुरा के छह-सात बच्चे चक्कर चौराहे के पास झालू रोड स्थित एक बाग में आम खाने गए थे। इसी दौरान बाग में पड़ी शुगर मिल की गर्म राख की चपेट में आकर शाद (13) पुत्र दिलशाद, उज़ैद (12) पुत्र रशीद, रिहान (13) पुत्र इमरान, साहिल (12) पुत्र वसीम तथा बिलाल (12) पुत्र ...