बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: कोटद्वार और आनंद विहार के बीच संचालित कोटद्वार-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन तकनीकी कारणों से बाधित रहा। स्नेह रोड के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन में अचानक आई समस्या के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। नजीबाबाद से कोटद्वार पहुंची आनंद विहार एक्सप्रेस जब वापसी में दिल्ली के लिए रवाना हुई तो स्नेह रोड के पास एचटी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को वापस कोटद्वार स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद रेलवे ने तत्काल उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड रोडवेज बसों की व्यवस्था की और सभी सवारियों को कोटद्वार से नजीबाबाद लाया गया, जहां से उन्हें आगे गंतव्य के लिए भेजा गया। सुबह के समय आनंद विहार से कोटद्वार की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन...