बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व, कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी बिन्दर पाल की अगुआई में वन-वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्दे नजर मंगलवार को ढेला,झिरना तथा कालागढ़ रेंज की दक्षिणी सीमा सहित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। ढेला स्थित विश्राम भवन परिसर से फ्लैग मार्च का शुभारंभ किया गया। कालागढ़ रेंज की दक्षिणी सीमा पर स्थित गूजर डेरों पत्थरकुआ, झूल्लूमोड, पतरामपुर, केहरीपुर हाजीरौ बगीची, बादीगढ़ मलौनी, मीरापुर, भिक्कावाला तथा आमानगढ टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्रों के भीतर चेकिंग की गई। चैकिग के दौरान गश्ती दलों द्वारा जन सम्पर्क कर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। फ्लैग मार्च में उपप्रभागीय वनाधिकारी बिन्दरपाल तथा रेंजर नन्दकिशोर रुवाली के अलावा ललित मोहन जोशी, अभय जोशी, संजय पाण्डे, नवीन ...