बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: नगर निवासी संजीव शर्मा एवं दिवाकर चौहान के कैलाश मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटने पर मंगलवार शाम उनका नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। फूल-मालाएं पहनाकर तथा बैंड-बाजों की धुन पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दोनों यात्रियों का सम्मान करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और इसे जीवन का अत्यंत आध्यात्मिक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया। यह भी पढ़ें- Orai News: बड़ी माता मंदिर में हुए भंडारा, उमड़ी भीड़ इस दौरान अतुल मारवाड़ी, हंसराज चौहान, उमेश चौहान, नकुल चौहान, मोनू चौहान, लल...