Bijnor News: कैंप में मोतियाबिंद के 50 आपरेशन नि:शुल्क किए
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: विवेक मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल एवं वैलनैस सेंटर द्वारा हॉस्पिटल में निःशुल्क रेटिना जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ. विमल वशिष्ठ द्वारा मोतियाबिंद के 50 से अधिक नि:शुल्क आपरेशन किए गए। शिविर में रेटिना विशेषज्ञ डॉ. हरदीप कौर नारदे द्वारा 328 मरीजों के आंखों की रेटिना की जांच की। शिविर में समय पूर्व जन्मे, नवजात शिशु की आंखों की विशेष जांच (आरओपी) की जांच की। विदुर कुटी वृद्धाश्रम पर स्वास्थय परीक्षण का शिविर का भी आयोजन किया, जिसमें 78 लोगो ने स्वास्थय लाभ प्राप्त किया। अस्पताल के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि समय पर रेटिना की जांच और उचित उपचार से कई गंभीर नेत्र समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसलिए जिन लोगों को आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है, वे किसी भी समय अस्पताल आकर इलाज करा सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.