बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: गांव अज्जू नंगली स्थित क्वालिटी केमिकल्स के संचालक अतुल कुमार गर्ग से सल्फर और सल्फर रोल खरीदने के बाद 4.66 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने उधार माल लेकर भुगतान नहीं किया और बाद में अपनी फर्म बंद कर दी। चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी अतुल कुमार गर्ग के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के अमेठी स्थित मैसर्स शिव पार्वती शुगर इंडस्ट्रीज के प्रभु प्रकाश अग्रवाल, ज्योति प्रकाश अग्रवाल सुरेश कुमार अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल उनकी फर्म से कई वर्षो से केमिकल खरीदते थे। यह भी पढ़ें- Rampur News: विदेशी कंपनी पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप,तीन पर केस दोनों पक्षों के बीच माल पहुंचने के सात दिन के भीतर भुगतान करने का समझौता था। आरोप है कि 2...