बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में कृष्णवीर सिंह डबास (कृष्णा) को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कृष्ण डबास ने भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी का आभार जताया और नई जिम्मेदारी सक्रियता से निभाने का विश्वास दिलाया। प्रदीप कौशिक सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...