बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: कुत्तों ने हमला करके 17 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी तथा पीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लंबे अरसे से कुत्तों का आतंक बरकरार है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष है। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके शमशाद, मो. फैज व मो. साहिल (अफजलगढ), रूखसार व अफसान (मानियावाला), कुसुम (कादराबाद), मुकुल कुमार (नबाबपुरा), असद (मीरापुर), कविता (सादकपुर), नाजमा (मीरापुर मोदीवाला), हिमानी व लक्ष्मी हरायवाला, फहीमदा (हरेवली), मो. अजीम (जसपुर), मोनी कुमारी (आफसाबाद चमन), मो. फैजान (सुआवाला), छत्रपाल (नरायनवाला) को घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज लगाकर प...