बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: बिजनौर। जनपद में कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निम्न गुणवत्ता एवं अवैध कीटनाशकों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों में विशेष संयुक्त निरीक्षण एवं छापामार अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जसवीर सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बिजनौर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बिजनौर एवं नजीबाबाद तथा डाॅ. घनश्याम वर्मा, उप कृषि निदेशक, बिजनौर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी धामपुर एवं नगीना तथा अक्षय कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (कृषि रक्षा) ग्रुप-ए, बिजनौर के साथ उपजिलाधिकारी चांदपुर द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कीटनाशक के 29 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी ,11 नमूने लिए निरीक्षण अभियान...