बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र का गांव करीमपुर बमनोली उर्फ नंगली आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव की मुख्य सड़क इस कदर खस्ताहाल और कीचड़ से लबालब है कि ग्रामीणों का पैदल चलना तक दूभर हो चुका है। स्थिति यह हो चुकी है कि किसी की मृत्यु होने पर परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम यात्रा भी इसी कीचड़युक्त रास्ते से निकालकर ले जानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस काराण ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गांव करीमपुर बमनोली उर्फ नंगली निवासी प्रकाशी पत्नी स्वर्गीय कालूराम 90 वर्ष की गुरुवार को मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजन व ग्रामीणों को गांव के प्राथमिक विद्यालय से जट बा...