Bijnor News: किसान पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, चार के खिलाफ तहरीर
बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर के गांव अकबरपुर सिमली में मंगलवार देर रात खेत से घर लौट रहे किसान पर गांव के ही बाप-बेटे समेत चार लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने बाप-बेटे समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। चांदपुर के गांव अकबरपुर सिमली निवासी मोहित पुत्र पुखराज सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा चरन सिंह मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक बाप-बेटे और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.