Bijnor News: किसान को सांप ने डसा, हालत में सुधार
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: खेत में काम करने के दौरान किसान को सांप ने डस लिया। पीड़ित का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। सोमवार को गांव शहजादपुर निवासी दीपाशु पुत्र खुशीराम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसको अचानक सांप ने डस लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने युवक अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत महसूस की। पीड़ित सीएचसी में उपचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.