बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव केलनपुर में किसान विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। करीब 40 घंटे बीतने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की चार टीमें हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं। चांदपुर के गांव केलनपुर निवासी किसान विजयपाल बुधवार की देर शाम अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। किसान की पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में खेतों की ओर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खेत पर जुताई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, कोहराम वहां ट्रैक्टर की सीट पर विजयपाल का गोली लगा शव पड़ा मिला। किसान के शरीर ...