बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के विजेताओं का परिणाम घोषित हो गया है। जिले किसानों गन्ने में शानदार उत्पादन लेकर जिले का नाम रोशन किया है। ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा संवर्ग में जनपद बिजनौर के किसान अक्षांश सिंह को 2068.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।

दूसरा पुरस्कार ड्रिप विधि से सिंचाई-पेड़ी संवर्ग में समरजीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह, ग्राम हैजरी जोन धामपुर जिला बिजनौर ने 1759.00 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं युवा गन्ना किसान पौधा-संवर्ग के अन्तर्गत श्रेय विशेष सिंह पुत्र उमेश सिंह, ग्राम लुहारवाली बिजनौर द्वारा 1610.00 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले के तीन किसानों को पुरस्कार मिले है...