Bijnor News: किसानों को सरकारी योजनाओं को लेकर किया जागरूक
बिजनौर, जुलाई 9 -- Bijnor News: गन्ना समिति धामपुर में किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजना अभियान के तहत जागरूक करने एवं किसान हित में योजनाओं की समुचित जानकारी देने एवं योजनाओ के प्रचार-प्रसार हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत कृषकों के नामांकन किये गए। कार्यक्रम में मख्य अतिथि संचालक उ०प्र० कॉपरेटिव बैंक लखनऊ राणा प्रियंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रूपए वार्षिक प्रीमियम में 18 वर्ष के ऊपर के किसानों के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर 200000 रुपए तक का लाभ उसके परिवार को क्षतिपूर्ति की दृष्टि से दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजना का तीन दिवसीय मेला शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.