बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: बारिश होने के चलते पांच गांवों के किसानों की लगभग तीन सौ बीघा जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल पानी भरने से बर्बादी के कगार पर खड़ी है। किसानों में बर्बाद हो रही फसल को बचाने की डर सता रहा है। पूर्व में हुई बारिश के कारण पांच गांव लालपुर, सुखानंदनपुर,लायकपुरी, मंडावर,इनाम पुरा, के किसानों की लगभग तीन सौ बीघा जमीन में पानी भरने के कारण गन्ने की फसल पीली पड़ने लगी थी। किसानों को उम्मीद थी, कि अब बारिश नही होगी। लेकिन मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गन्ने की फसल में कई कई फीट पानी भरा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तालाब के साथ बघार उफनाया, खेतों से घरों तक में भरा पानी पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। ऐसे में किसान खूब सिंह, प्रमोद,अशोक, सत्यप्रकाश,असरफ,हाजी तहजीब, ने बताया नगर पंचायत म...