बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ककराला में स्कूल से लौटे एक छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने साथी छात्र व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के चाचा ने सहपाटी छात्र और उसके परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि मंगलवार को ग्राम ककराला निवासी मोहित सैनी (13) पुत्र मान सिंह जनता इंटर कॉलेज महुआ से पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी साथी छात्र ने रास्ते में मोहित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शाम के समय आरोपी साथी छात्र के परिजनों ने घर पहुंचकर मोहित से अभद्रता की। जिससे क्षुब्ध होकर मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोपी छात्र...