बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: एक गांव से किशोरी के लापता हो गई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला ले जाने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी फोन पर अभिषेक पुत्र चमन निवासी ग्राम चंदोक, थाना नांगल, से बातचीत करती थी। तहरीर में आरोप लगाया कि 4 अगस्त 2026 को शाम करीब 3 बजे अभिषेक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...