बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: शहर में जाम से निजाम व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध कारों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटाई गई। अभियान के दौरान पांच मोडिफाइ साइलेंसर हटाए गए। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 200 वाहनों के चालन किए। अभियान से गाड़ी चालकों में खलबली मची रही। शुक्रवार को यातायात प्रभारी रवि नैन के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस संदिग्ध कारों को रोककर उनके शीशों पर लगी काली फिल्म की जांच की। नियमों के विपरीत लगी छह वाहनों से फिल्म को हटाया गया। पांच मोडिफाइ साइलेंसरों को हटाया गया। यातायात पुलिस ने यातायात का पालन न करने वाले 200 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा वाहनों में लगे हूटर की...