Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: महेश्वरी पुल पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्राम रहमापुर निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मुन्नू सिंह शनिवार रात बाइक से बिजनौर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह महेश्वरी पुल पर पहुंचा। इसी दौरान कोतवाली की ओर से बिजनौर जा रही एक कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया। यहां उपचार के दौरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.