Bijnor News: कार की टक्कर से घायल युवक की देहरादून में मौत, परिजनों का हंगामा
बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम ननुपुरा में 10 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप और पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
हादसे की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, ननुपुरा निवासी निदांश पुत्र सुमित गत 10 जुलाई को हल्दौर गंज रोड स्थित आटा फैक्ट्री के पास बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में निदांश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे जॉली ग्रांट देहरादून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.