Bijnor News: कार की टक्कर से अधेड़ बाइक सवार की मौत
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: गुरुवार की दोपहर मंडावर बालावाली मार्ग पर एक बुजुर्ग की कार की टक्कर लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर डायल 112मंडावर पुलिस ने पहुंच कर जांच की।मृतक का नाम अजमल पुत्र शराफत (70 )निवासी ग्राम खिरनी बताया जा रहा है।अजमल बाइक द्वारा घर खिरनी से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। तभी मंडावर की और से सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर मौके पर 112 डायल व मंडावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।जबकि कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी मंडावर विपिन कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.