Bijnor News: कार्रवाई : सड़क सुरक्षा अभियान में 95 वाहनों के चालान
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ महेश शर्मा और पीटीओ मुन्ना लाल के नेतृत्व में नगीना हाईवे, बैराज रोड तथा भनेड़ा टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की गई। शनिवार को अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए बड़ी संख्या में वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, कार में सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 95 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलने या वापस लौटने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन टीम ने सतर्कता के साथ वाहनों को रोककर जांच की।--कोट-सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान 95 वाहन चालकों के चालान किए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.