बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: मोहल्ला पतियापाड़ा में स्थित कंपोजिट स्कूल में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में 310 उपकरणों का वितरण कर दिव्यांग बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व विधायक कमलेश सैनी तथा जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कपिल चौधरी रहे। कार्यक्रम में 73 व्हीलचेयर, 25 ट्राईसाइकिल, 20 कैलीपर, 38 बैसाखी, 36 कान की मशीन, चार सेंसरी स्टिक, 38 एल्बो स्टिक, सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त बच्चों के लिए 37 चेयर तथा 52 मेंटल रिटार्डेशन किट वितरित की गईं। एलिम्को की टीम के विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्ट श्रीकांत सिंह, पीएन डॉ. महेंद्र सिंह यादव एवं राजीव कुमार शर्मा ने अभिभावकों को उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी।अध्यक्षता बीईओ गजेंद्र सिंह एवं जिला समन्वयक लियाकत अली ने और संचालन विशेष श...