बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के आयोजन के लिए जिला पंचायत ने भूमि चिन्हित करने और मेला स्थल तक वैकल्पिक मार्ग बनाने का अभियान तेज कर दिया है। जिला पंचायत की टीम शनिवार को विदुर कुटी स्थित गंगा घाट पर पहुंची और मेला आयोजन के लिए भूमि को चिन्हित किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट की स्थिति का जायजा लिया। मेला आयोजन के समय मेला स्थल तक जाने वाला पूर्व मार्ग गंगा की मुख्य धारा के चलने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए जिला पंचायत द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को अनुरोध पत्र लिखकर गहन मंत्रणा की जा रही है, जिससे वन विभाग की जमीन से एक वैकल्पिक मार्ग को मेला स्थल तक ले जाया जा सके कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को है। इसी दिन मुख्य गंगा स्नान होगा। मेला 20 नवंबर से 24 नवंबर तक ल...