बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत बिजनौर द्वारा वर्ष 2026 में श्रावण शिवरात्रि कांवड मेला के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को विभिन्न कार्य कराये जा रहे है। विभिन्न स्थानों पर अस्थाई सीसीटीवी आईपी कैमरा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य कराये जा रहे है।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने विकास मिश्रा ने बताया कि नजीबाबाद में कॉवड यात्रा के लिए नजीबाबाद में मोटा महादेव मन्दिर से जटपुरा बौण्डा की ओर लम्बाई 4.00 कि०मी० अस्थाई प्रकाश व्यवस्था का कार्य, नजीबाबाद में कॉवड यात्रा हेतु नजीबाबाद बाइपास नहर पुल से कन्या गुरूकुल की ओर व नजीबाबाद बाइपास मार्ग से फ्लाइओवर की ओर लम्बाई 06.1 कि०मी० में अस्थाई प्रकाश व्यवस्था का कार्य, नजीबबाद के भागूवाला मार्ग पर मोहनपुर तिराहे से जटपुरा खास की...