Bijnor News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि मनोकामना मंदिर से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हो।कांवड़ियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सीओ कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.