बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: चांदपुर के बसंती देवी धर्मशाला में शिवसेना की बैठक मुकेश लाम्बा की अध्यक्षता एवं अतुल शर्मा के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सावन शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को है। बिजनौर जनपद से बुलंदशहर, जेपी नगर, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद सहित कई जिलों के लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। ऐसे में प्रशासन को उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए।उन्होंने मांग की कि कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, प्रत्येक सात किलोमीटर पर एंबुलेंस की व्यवस्था, डग्गामार वाहनों पर रोक तथा चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाए...