बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: बिजनौर। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

निरीक्षण की प्रक्रिया सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि सभी होटल एवं ढाबा संचालकों को प्रतिष्ठानों के बाहर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने, भोजन, चाय, दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुट्टू के आटे, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के लिए वि...