बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे एक कांवड़िए की कांवड़ में अधिक भार होने के कारण भोले की हालत बिगड़ गई और वह बदहवास हालत में सड़क पर गिर गया। नगीना देहात पुलिस की गश्ती टीम ने भोले की कांवड़ को कंधा दिया और भोले का पास के अस्पताल में उपचार कराया। हालत स्थिर होने पर भोले को उसके गंतव्य की ओर सकुशल रवाना किया गया। शुक्रवार को थाना नगीना देहात क्षेत्र की द्वारिकेश नगर बूंदकी क्षेत्र में सड़क पर पुलिस पार्टी गश्त पर थी। बूंदकी के पास कांवड़िए कृष्णा उम्र 17 वर्ष पुत्र राजेश निवासी मोहल्ला डेंटल नई बस्ती मुरादाबाद हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ खंडित होने पर उग्र हुआ शिवभक्त, पुलिस ने हरकी पैड़ी से दिलाया गंगाजल कांवड़ में जल का अधिक भार होने के कारण भोले कृष्णा की हालत बिगड़ ग...