बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: कावड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा धामपुर मुरादाबाद रोड पर लगभग 2 किलोमीटर की लंबाई में 187 स्ट्रीट लाइट पोल्स व चार हाई मास्ट पोल्स पर तिरंगा स्ट्रिप लाइटे लगवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका द्वारा कावड़ियों के स्वागत के लिए स्वागत द्वारा भी तैयार कराया गया है। प्रतिदिन संपूर्ण मार्ग के साफ सफाई और चुने का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था मजबूत स्थिति में बनी हुई है। इस रोड पर स्थित दोनों पब्लिक टॉयलेट्स पर 8-8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से तीनों पारियों में कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।साफ सफाई की आवश्यकता को देखते हुए एक क्विक रिस्पांस टीम भी गठित कर दी गई है जो किसी भी समय पर अपने सेवाए प्रदान कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पालिका ने 21 किलोमीटर कांवड़ मार्ग...