बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर।जिले में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बीएसए ने भी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिले में स्कूल के जर्जर भवनों में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। बीएसए ने जर्जर स्कूलों को चिन्हित करने के निर्देश सभी बीईओ दिए हैं। हालांकि बीएसए का दावा है कि जिले में फिलहाल जर्जर विद्यालय नहीं है, फिर भी स्कूलों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में पिछले दिनों में झमाझम बारिश हो रही है। हालात ऐसे है कि डीएम ने भी बच्चों के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। जिले में लगभग 2120 सरकारी पाठशाला है। लगातार बारिश से लोगों के लिंटर टपकने लगे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बीएसए सचिन कसाना ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को न...