बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जिससे जिले के किसान संगठनों में रोष है। किसान संगठनों का कहना है कि किसान की समस्या का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। किसान की कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक तरफ लोगों को गुलदार मार रहा है तो दूसरी तरह बिलाई चीनी मिल गत वर्ष का भुगतान देने को तैयार नहीं है। किसान की एक नहीं अनेक समस्याएं है। किसान की समस्याओं का अंत करने के स्थान पर प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है जो पूरी तरह गलत है। किसान संगठनों के जिलाध्यक्षों ने कहा कि कलेक्ट्रेट में धरना देने से किसान को कोई नहीं रोक सकता। जिले के किसान नेताओं ने कुछ इस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रोक के बाद भी कलेक्ट्रेट में धरना देने पहुंच...