Bijnor News: कलश यात्रा में करंट उतरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: बिजनौर। किरतपुर में महाशिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान हादसा हो गया। डीजे की ठेली में अचानक करंट उतरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चे भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस के अनुसार रस्तोगी धर्मशाला में साध्वी गोविंद दासी वर्षा गौड़ द्वारा महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे डीजे रखी लोहे की ठेली चल रही थी। इसे कुछ बच्चे और बड़े धक्का देकर आगे ले जा रहे थे। यात्रा नगर के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर जैन मंदिर चौराहे पहुंची। बारिश के कारण सड़क पर भी पानी जमा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.