बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: बिजनौर। शहर कोतवाली के कलेक्ट्रेट रोड स्थित छह अवैध दुकानों पर बुधवार की देर शाम प्रशासन का बुल्डोजर चल गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसील प्रशासन ने पूर्व में नोटिस देकर एक सप्ताह में निर्माण गिराने के लिए चेतावनी दी थी। गौरतलब हो कि नगीना के मोहल्ला काजीसराय निवासी जावेद सिददीकी पुत्र अब्दुल सलाम की शहर कोतवाली के कलेक्ट्रेट रोड पर सपा कार्यालय के बाहर कई दुकानें मौजूद है। जिस में अरशद पुत्र मारूफ, बशारत पुत्र इशारत, मौ. अयाज पुत्र रियाज अहमद, फैजान पुत्र जमशेद व बाबू पुत्र शंकर किरायेदार और काबिज चले आ रहे थे। जावेद सिद्दीकी ने शिकायत कर हितेश के मकान से समाजवादी पार्टी कार्यालय के गेट तक बनी उन दुकानों को हटाने की मांग की गई थी, जिन्हें बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण होने...