बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: वेक्टर एकेडमी की डायरेक्टर, साइकोलॉजी एक्सपर्ट और नीट-आईआईटी करियर काउंसलर कल्पना त्यागी को प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर की ओर से साइकोलॉजी विषय में एनपीटीईएल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। उन्होंने इस कोर्स में कुल 80 प्रतिशत अंक हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं, सत्रीय कार्य (असाइनमेंट प्रेजेंटेशन) में उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनका दावा है कि इस उपलब्धि के साथ वह जिले की पहली आईआईटी सर्टिफाइड साइकोलॉजी एक्सपर्ट बनी हैं। एनपीटीईएल का यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से संचालित होता है, लेकिन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। कल्पना त्यागी ने ऑनलाइन अध्ययन के साथ निर्धारित परीक्षा में सफलता हासिल कर यह...