बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: नींदडू/धामपुर, संवाददाता। चारा चर रही भैंस का पैर करंट आ रही स्टे वायर में फंस जाने से से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के गाँव मनकुआ निवासी महिपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह पंचायत घर के पास अपनी भैंस चरा रहा था। भैंस चरते चरते विद्युत पोल जो स्टे वायर से बंधा था, जिस पर करंट आ रहा था उससे टकरा गई तथा उसका पैर स्टे वायर में फंस गया। करंट आने के कारण भैंस छटपटा लगी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बिजली विभाग व शासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...