बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: न्याय पंचायत महुआ की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शीशा प्रोडक्ट् कंपनी के सीईओ विजेंद्र कुमार ने किया। कबड्डी एवं खो खो में इब्राहिमपुर साधो प्राथमिक प्रथम और कुश्ती में अलीपुर दामोदर प्रथम स्थान पर रहा। शनिवार को नवादा चौहान के कीड़ा परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं 50मी. बालिका में असमीरा (इब्राहिमपुर साधो) प्रथम, रिया (अल्लहदादपुर) द्वितीय, बालक में दीपेंद्र (ककराला) प्रथम, 100मी. में गुंजन (अलीपुर दामोदर) प्रथम, 200मी. में आदिया (महमूदपुर कामिल) द्वितीय, लम्बी कूद/400मी. में मुस्कान/नैंसी (सुनपता) व विवेक (ढकोली) प्रथम रहे।राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत, लंबी कूद और बैडमिंटन में उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो प्रथम रहा। प्रतियोगिता का संचालन रामअवतार सिंह व मिस्वा ने किया। यह भी पढ़ें-...