बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव इनामपुरा में चोरों ने कपड़ा व्यापारी के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार रात किसी समय मकान में घुसे अज्ञात चोर संदूक और सेफ अलमारी के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह परिजन उठे तो मकान का गेट खुला और ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव इनामपुरा निवासी ग्राम प्रशासक अनवर के भाई मोहम्मद सरफराज कपड़ा व्यापारी हैं। बुधवार रात अज्ञात चोर किसी समय उनके मकान में घुस गए। चोरों ने संदूक और सेफ अलमारी के ताले तोड़कर उनमें रखी तीन लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। इसके बाद आरोपी मौके ...