Bijnor News: कई गांवों में भाकियू टिकैत की हुई पंचायतें
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांवों में किसान पंचायतों का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा अनेक किसानों को भाकियू टिकैत की सदस्यता दिलाई गई।मुख्य पंचायत ग्राम देवखेड़ी मेव में तरेन्द्र चौधरी के आवास पर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता विजयपाल चौधरी तथा संचालन अनिक चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी ने किसानों से महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और हेलमेट पहनने की अपील की। किसान पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.